सनबीम स्कूल मुगलसराय के छात्रों ने इंस्पायर–मानक योजना में बढ़ाया विद्यालय का गौरव दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर–मानक योजना (इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च — मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के अंतर्गत हुआ है।विद्यालय के कक्षा 10- ‘स’ के छात्र ऋषि सिंह एवं कक्षा 9- ‘द’ के छात्र आयुष कुमार सिंह को उनके मौलिक एवं नवाचारी विज्ञान मॉडल के लिए 10–10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। दोनों विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं पर आधारित अभिनव वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता के आधार पर उनका चयन किया गया।योजना के अगले चरण में दोनों छात्र जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर चयनित होने के पश्चात वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस योजना अनुदान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने वैज्ञानिक विचारों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। यह योजना देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित कर उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनने के लिए प्रोत्साहित करती है।सफलता के इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती श्वेता कानूडिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि – हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इंस्पायर–मानक योजना में हमारे विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी ने कहा – कि – हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे आगे भी इसी प्रकार विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय की एडिशनल डायरेक्टर श्रीमती श्रुति अग्रवाल , उप- प्रधानाचार्य श्री राम प्रताप सिंह , डीन उदय भानु रॉय , कोऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा , मनीष पांडे , हेड पेस्टोरल गाइड गुंजन सिंह, सहित समस्त शिक्षकों ने दोनों छात्रों को इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *