चंदौली, 18 मार्च 2026। ऊ.प्र.रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, चंदौली द्वारा द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर, अहरौरा रोड, चकिया में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 648 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए। प्रमुख कंपनियों में हिन्दाल्को (21), अशोक लीलैंड (19), मिंडा (10), टाटा मोटर्स (111), आईसीआईसीआई बैंक (14), एलआईसी (10), सुब्रोश (09) तथा एसआईएस सिक्योरिटी (33) शामिल रहीं। मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चकिया विधायक मा0 श्री कैलाश आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिवमंगल बियार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री गिरीजेश कुमार गुप्ता ने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी तथा उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में डीसी मनरेगा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंदौली, खंड विकास अधिकारी चकिया, क्षेत्राधिकारी चकिया सहित द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक श्री सुरेंद्र द्विवेदी एवं श्री रौशन द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से मेले का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *