चैत्र नवरात्र पर निकली भव्य कलश शोभा यात्राशिवसेना अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय से काशी विश्वनाथ तक

चंदौली ब्यूरो :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में चैत्र नवरात्रि की दशमी तिथि पर शिवसेना के नेतृत्व में एक भव्य कलश शोभायात्रा और ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित माता श्रृंगार गौरी तक पहुंची।शिवसेना के जिला प्रमुख सचिव राजाराम तिवारी ने इस अवसर पर माता श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माता श्रृंगार गौरी का दर्शन और पूजन करने की यह परंपरा पिछले 25 वर्षों से चली आ रही है। श्रृंगार गौरी मंदिर जाने से पहले, राजाराम तिवारी और उनके साथ आए भक्तों ने काली माता मंदिर में भी दर्शन किए।यात्रा में राजाराम तिवारी और अन्य भक्तों के माथे पर तिलक लगा हुआ था। उनके हाथों में नारियल और पूजा सामग्री थी, जबकि कुछ लोग झंडे लेकर चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों के साथ “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शिवसेना की चंदौली जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा काली माता मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर स्थित श्रृंगार गौरी का श्रृंगार करने के उद्देश्य से निकाली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *