चंदौली ब्यूरो :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शिवसेना के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा और ध्वजा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में मां श्रृंगार गौरी तक पहुंची।

इस दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख सचिव राजाराम तिवारी ने मां श्रृंगार गौरी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन और पूजन की यह परंपरा पिछले 25 वर्षों से लगातार चली आ रही है। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक, हाथों में नारियल और पूजन सामग्री थी, जबकि कई लोग भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय श्री राम” व “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में शिवसेना की चंदौली जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह भी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा काली माता मंदिर से निकलकर बाबा विश्वनाथ धाम में स्थित मां श्रृंगार गौरी का श्रृंगार करने के उद्देश्य से निकाली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *