चंदौली :: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी PDDU नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अलीनगर पुलिस सक्रिय थी।
25 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोधना बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक की पहचान राजा यादव उर्फ किशन यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम डिहवा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हाईवे पर ट्रकों से गांजा लाने वाले लोगों से इसे खरीदता था और फिर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर घूम-घूमकर बेचता था। इस अवैध कारोबार से वह अच्छा मुनाफा कमाकर अपने शौक पूरे करता था।
दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 185/2026 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना अलीनगर की पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
📢 विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7704040008