चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान उसके कब्जे से 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में 26 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान टाण्डाकला ग्राउंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष कुमार जायसवाल पुत्र लव प्रसाद जायसवाल, निवासी सोनवरसा थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बलुआ में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बरामदगी:

  • 330 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह
  • उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी मारूफपुर)
  • हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *