रिपोर्ट – नंदलाल शर्मा चंदौली
मुगलसराय/चंदौली। मुगलसराय बाईपास स्थित गोधना में मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चकिया शिव तपस्या पासवान तथा पावर ग्रिड डायरेक्टर एवं वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. वी. के. दीक्षित ने फीता काटकर नए विभाग का उद्घाटन किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस विभाग में अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सुविधा शुरू की गई है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों—जैसे गैस्ट्रिक समस्या, लीवर रोग और आंत संबंधी रोग—का सटीक व प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा।
अस्पताल के निदेशक सुभाष चंद्र तुलस्यान और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तुलस्यान ने बताया कि चंदौली जनपद में यह अपनी तरह का पहला आधुनिक एंडोस्कोपी यूनिट है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
