चंदौली | 3 अप्रैल:जनपद चंदौली के ग्राम सभा ठेकहा में शहीद धर्मदेव गुप्ता की पांचवीं पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल – हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा के बाद कैंडल जलाकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य, संतोष गुप्ता (पूर्व सांसद प्रतिनिधि), रिंकू विश्वकर्मा, श्याम जी सहित सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शहीद धर्मदेव गुप्ता 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत ने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया था।

शहीद अपने पीछे पत्नी मीना देवी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार में उनके पिता रामाश्रय गुप्ता, माता कृष्णावती देवी और दो भाई—आनंद गुप्ता व धनंजय गुप्ता (सीआरपीएफ जवान)—मौजूद हैं।

धर्मदेव गुप्ता का बलिदान देश के लिए प्रेरणा है। उनकी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश अपने वीर सपूतों को कभी नहीं भूलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *