चन्दौली, 05 अप्रैल 2026: जनपद चन्दौली के थाना मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने डीजल चोरी करने वाले गैंग के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार (UP61AJ8990), 13 गैलन, प्लास्टिक पाइप, पेचकस, दो मोबाइल फोन (ओप्पो व पोको) और ₹10,000 नकद बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहजौर रिंग रोड अंडरपास के पास छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रिंग रोड और हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते थे। इसके अलावा गाड़ियों में मौजूद सामान जैसे रिफाइन तेल आदि भी चुरा लेते थे। चोरी का माल चहनिया बाजार की एक दुकान पर बेच दिया जाता था l

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- संदीप यादव उर्फ प्रद्युम यादव (उम्र 22 वर्ष), निवासी जलालपुर, थाना अलीनगर
- नमन मिश्रा उर्फ भोले (उम्र 22 वर्ष), निवासी सरायपकवान, थाना अलीनगर
- राजकुमार गुप्ता (उम्र 45 वर्ष), निवासी खंडवारी, चहनिया बाजार
आपराधिक इतिहास
- संदीप यादव के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं
- राजकुमार गुप्ता पर चोरी व अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज
- सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
बरामदगी का विवरण
- 13 गैलन
- 2 प्लास्टिक पाइप
- 1 पेचकस
- 2 मोबाइल फोन (ओप्पो, पोको)
- ₹10,000 नकद
- स्विफ्ट डिजायर कार
इस कार्रवाई में थाना मुगलसराय व अलीनगर की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुगलसराय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।