📍 अहरौरा (मिर्जापुर) | BTT NEWS
मिर्जापुर ब्यूरो :: मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बेचूबीर बाबा मंदिर के पास खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान बरही गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।
घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास जारी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद परिजनों को कुछ राहत मिली है, लेकिन क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।