सनबीम स्कूल मुगलसराय की टीम बनी विजेता, खिलाड़ियों को टी-शर्ट व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
चंदौली ब्यूरो । हैंडबॉल एसोसिएशन चंदौली के तत्वावधान में “अस्मिता खेलो इंडिया” महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सनबीम स्कूल मुगलसराय में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें करवट स्पोर्ट्स अकादमी, सनबीम स्कूल मुगलसराय व दुलहीपुर की टीम प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

हैंडबॉल एसोसिएशन चंदौली के सचिव पी.पी. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सनबीम स्कूल मुगलसराय और करवट स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सनबीम स्कूल की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम में कोमल कुमारी, शीतल चौहान, अनमोल पटेल, श्रेयश्री, साक्षी पाल, शिवन्या, सादिक यादव, आस्था सिंह, नूर शबा और तनु यादव शामिल रहीं।
वहीं उपविजेता टीम में सुरुचि कुमारी, अदिति कुमारी, आरोही सिंह, वंशिका सिंह, ज्योति, रागिनी गोंड, मनीषा, चांदनी, आराध्या यादव और दीपिका पाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि अनूप सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को “अस्मिता खेलो इंडिया” की टी-शर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सचिव शरद प्रताप राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि निर्णायक के रूप में तरुण कुमार और बृजेश सिंह ने योगदान दिया।
कार्यक्रम में अशोक कुमार केसरी, शालिनी सिंह, रेनू सिंह और प्रेरणा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।