रिपोर्ट : राहुल कुमार

नियामताबाद ब्लॉक में शिक्षा जागरूकता को मिली नई रफ्तार, 6 से 14 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

चंदौली (उत्तर प्रदेश) :: जनपद चंदौली में गुरुवार 9 अप्रैल को शिक्षा सत्र 2026-27 के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय, अलीनगर में जोर-शोर से की गई । इसी क्रम में नियामताबाद ब्लॉक एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक Ramesh Jaiswal रहे। उन्होंने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि,

“शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चा स्कूल पहुंचे और कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।”

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

  • मुख्य उद्देश्य: 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन
  • फोकस: ‘बाल वाटिका’ एवं ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना ।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों के निर्देशन में कार्य किया जा रहा हैं ।

अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।

‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का संदेश

अभियान के तहत “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का नारा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले और जनपद चंदौली में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *