BTT NEWS | चन्दौली पुलिस की बड़ी सफलता
सब्जी के झोले में छिपाकर बाराबंकी से वाराणसी ले जाई जा रही थी 400 ग्राम अवैध हेरोइन, मुगलसराय पुलिस की सतर्कता से खुलासा
चंदौली ब्यूरो :: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ाव चौराहे के पास से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
12 अप्रैल 2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पड़ाव चौराहे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सब्जी के झोले में सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- गंगाराम वर्मा, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी
- नीरज वर्मा, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ बाराबंकी से लाकर वाराणसी के रास्ते किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे।
थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 165/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास (गंगाराम वर्मा):
- वर्ष 2023: NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज (गाजीपुर)
- वर्ष 2024: गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज (गाजीपुर)
बरामदगी विवरण:
- 400 ग्राम अवैध हेरोइन
- 02 मोबाइल फोन (रियलमी कंपनी)
- ₹240 नकद
- सब्जी का झोला व सब्जियाँइस सफल कार्रवाई में थाना मुगलसराय के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
चन्दौली पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।