Oplus_131072

रेवसा (चंदौली), 14 अप्रैल।ग्रामसभा रेवसा में आज भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खासकर दलित समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमणि तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और आज का मजबूत लोकतंत्र उनकी ही देन है।

भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने सभी से शिक्षित बनने का आह्वान किया, जिससे समाज का समग्र विकास संभव हो सके।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ बसपा नेता एवं छात्र नेता अभिषेक कुमार और भाजपा नेता राहुल कुमार जायसवाल ने किया।इसके अतिरिक्त, प्रख्यात कवि एवं शिक्षक सुरेश अकेला के नेतृत्व में भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बबलू उर्फ अरविंद यादव, भारत भूषण यादव, रामदयाल यादव, कलन यादव, संतोष यादव, विजय गोंड, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र भारती, नरेंद्र गुरु, डॉ. अनिल शर्मा, सुरेश आजाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *