लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस में शिकायत दर्ज

चंदौली ब्यूरो :: अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने गांव निवास जगदीश यादव (पुत्र स्व. शिवमूरत यादव) के घर के बाहर खड़ी ट्रक को निशाना बनाया। चोर ट्रक के डीजल टैंक से लगभग 35 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए डीजल की कीमत करीब 35,000 रुपये बताई जा रही है।

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी और अलीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में एक ट्रक से 24 वोल्ट की दो बैटरियां और सेल्फ चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – सुरेश गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *