अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये के चोरी के टावर उपकरण बरामद, दिल्ली तक फैला था नेटवर्क
चंदौली ब्यूरो :: जनपद चन्दौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से की गई।
मामले की शुरुआत 29 मार्च 2026 को हुई, जब ग्राम सदलपुरा स्थित एक मोबाइल टावर से महंगे कार्ड और उपकरण चोरी होने की सूचना मिली। इस संबंध में अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
21 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 11:46 बजे मुखबिर की सूचना पर गोधना अंडरपास के पास से पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार (25 वर्ष) और कमलेश पटेल (29 वर्ष), दोनों निवासी जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न राज्यों में मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर महंगे कार्ड और उपकरण चोरी करते थे। चोरी के सामान को बस के जरिए दिल्ली ले जाकर अपने साथियों को बेच देते थे। एक उपकरण की कीमत करीब 30,000 रुपये तक मिलती थी। चोरी का पैसा ऑनलाइन (UPI) और नकद दोनों माध्यम से लिया जाता था।
बरामदगी का विवरण:
- 03 टावर उपकरण (नोकिया कंपनी) – अनुमानित कीमत ₹5 लाख
- 02 मोबाइल फोन (वीवो और सैमसंग)
- ₹250 नकद
👤
गिरफ्तार आरोपी:
- मनीष कुमार, निवासी बहुआर, थाना जमालपुर, मिर्जापुर
- कमलेश पटेल, निवासी सरैया कमरहट्टा, थाना पड़री, मिर्जापुर
⚖️
अपराधिक इतिहास:
दोनों आरोपियों पर पहले से कई चोरी और आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें टावर उपकरण चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।