दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय के प्रांगण गर्व और उल्लास से गूंज उठा जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने आई.आई.टी. जेईई मेंस 2026 में ऐतिहासिक सफलता की नई कहानी लिखी। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धात्मक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है। अपने आसाधारण शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शशांक कुमार मौर्या ने शानदार 99.9604 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 704 सी. आर. एल. और 107 कैटिगरी रैंक प्राप्त किया है। यह अन्य अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी यह विशिष्ट उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और दृढ़ता का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी दशार्ती है। सनबीम स्कूल मुगलसराय के 8 अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर ऑल इंडिया रैंकिंग हासिल किया है। जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और प्रभावी मार्गदर्शन प्रणाली का साक्ष्य है। इनमें शामिल है ऋषिथ मध्यान 98.6680 पर्सेंटाइल, श्रेयांश केसरी 97.7153 पर्सेंटाइल, कात्यायनी प्रगभ्या 96.4985 पर्सेंटाइल , अदिति वर्मा 95.1720 पर्सेंटाइल, कृष्णा सिंह 95.4449 पर्सेंटाइल, अपेक्षा सिंह 93.2496 पर्सेंटाइल, अमित कुमार 91.5305 पर्सेंटाइल, प्रहलाद कुमार चौहान 90.3419 पर्सेंटाइल । इनकी समर्पित तैयारी और एकाग्रता ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्हें सफलता दिलाई। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक बार फिर सिद्ध करती है कि सनबीम स्कूल मुगलसराय युवा प्रतिभाओं को आत्मविश्वासी और राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए तैयार करने में अग्रणी है। सफलता के इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती श्वेता कानूडिया जी ने कहा- कि हमारे विद्यार्थियों की यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनके अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सनबीम स्कूल मुगलसराय सदैव ऐसे ही वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर छात्र अपनी प्रतिभा को पहचानकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। इस अवसर पर सनबीम स्कूल मुगलसराय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी जी ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ सामूहिक समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम होती हैं। साथ ही, उन्होंने जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को आगे भी कायम रखेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री राम प्रताप सिंह , डीन यू.बी.रॉय, को-ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, एकेडमिक हेड साधना सिंह तथा पैरेलल करिकुलम हेड डॉ. गुंजन सिंह , मनीष पांडेय सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।