Oplus_131072

प्रयागराज :: 22 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

कहां देखें रिजल्ट-छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख सकेंगे:

1. UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट: http://www.upmsp.edu.in

2.डिजिलॉकर वेबसाइट: https://results.digilocker.gov.in/

बोर्ड ने क्या कहा -सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी पृष्ठांकन संख्या मा0शि0प0/सिस्टम सेल/53 में सभी दैनिक समाचार पत्रों से अनुरोध किया गया है कि उक्त सूचना को जनहित में प्रकाशित करें।

हेल्पलाइन नंबर– रिजल्ट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए छात्र बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 और 1800-180-5312 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑफिस फोन: 0532-2622767, 2623182, 2623820

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *