खंड सदर के ग्राम बरठा में एक पुराने तालाब का लोकार्पण राज्य मंत्री समाज कल्याण,अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण विभाग, उ०प्र०/जनपद के प्रभारी मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड जी एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह जी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। माननीय मंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को भ्रमण/मनोरंजन हेतु एक सुंदर स्थान प्रदान करने के लिए, तालाब का पुनरुद्धार कर उसे ‘सरोवर एवं गार्डन’ (ब्यूटीफिकेशन) के रूप में विकसित किया जा रहा है।इस सरोवर के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक, बेंच, और हरियाली (गार्डन), शुलभ शौचालय, हाइटेक टिन सेड लगाकर विकसित की गई है, जिससे यह स्थान स्थानीय लोगों एवं एन एच के पास होने के कारण दिल्ली से बंगाल एवं बिहार राज्य के टूरिस्ट लोगों के लिए एक पर्यटन स्थल बन सके। उन्होंने कहा यह पहल ‘अमृत सरोवर’ मिशन के तहत की गई है, जो भूजल स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ गाँव के पर्यावरण को सुंदर बनाने में मदद करती है।माननीय राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह जी ने कहा कि यह पहल जल संरक्षण, हरित वातावरण और प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।नवनिर्मित उत्तरापथ अमृत वन वाटिका (तालाब) न केवल क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित कर भूजल स्तर सुधारने में भी सहायक होगा। यह परियोजना स्वच्छता, सतत विकास और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी गणमान्य द्वारा पौधरोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *