मुग़लसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के डाँडी गांव के समीप बुधवार की बीती रात बाइक सवार तीन मनबढ़ युवकों ने पीडिडियू नगर से वापस अपने रूम पर वाराणसी जा रहे स्कूटी सवार युवक शोएब को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद स्कूटी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। रामपुर सिंघनी निवासी शोएब अपने मित्र रिजवान के साथ वाराणसी लल्लापुरा पितरकुंडा में कार्य करता है। बुधवार की रात मार्केटिंग करने के लिए अपने मित्र के साथ स्कूटी से पीडीडीयू नगर गया हुआ था वापस आते समय बाइक सवार तीन मनबढ़ युवकों ने शोएब की स्कूटी रोककर उस पर हमला कर दिया जिसमें शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों से जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जलीलपुर की पुलिस ने घायल शोएब को पास की नीति चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है उसके बाद जलीलपुर पुलिस पूछताछ कर अपने अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।