दुल्हीपुर क्षेत्र के मलोखर गांव में फातिमा हॉस्पिटल अलीनगर द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फ्री शुगर की जांच व इलाज किया गया इसके अलावा अस्थमा माइग्रेन सायटिका जोड़ों के दर्द बवासीर थाइरॉएड ब्लड प्रेशर व महिलाओं की समस्या ल्यूकोरिया के अलावा कील मुंहासे झाइयां आदि रोगों का इलाज डॉ अलिफ रजा, डॉ परवेज आलम, डॉ ए अहमद , डॉ कामरान खान के सौजन्य से61मरीजो नि:शुल्क परामर्श व इलाज किया गया।