ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय द्वारा आयोजित प्रथम ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में आज बीपी स्कूल दुल्हीपुर में यंग स्टार बक्सर ने टारगेट एकेडमी मुगलसराय को चार विकेट से दो ओवर पहले ही हरा के फाइनल का टिकट पक्का कर लिया टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टारगेट टीम 19वे ओवर में ही 110 रन पे ऑल आउट हो गए टीम की तरफ से कृष्णा ने 21 रन वहील पठान ने 20 रन और ऋषभ ने नाबाद 15 रन बनाए बक्सर बिहार की तरफ से टिंकू ने तीन विकेट जबकि वेदांत ने दो विकेट लिया जबकि तपस्या ,सोनू और आदिया ने एक एक विकेट लिया जवाब में बक्सर टीम के विकेट जल्दी जल्दी गिरते गए मगर टीम रन रेट को हमेशा बना के खेल रही थी जिसकी वजह से टीम 18 ओवर में ही 112 रन बना के मुकाबला जीत गए टीम की तरफ से ध्रुव ने तेज 36 रन की पारी खेल जबकि सचिन ने 27 रन बनाए ध्रुव ने ओपनर के साथ बल्लेबाजी करने गए सबसे लास्ट विकेट 6 के रूप में आउट हुए टारगेट की तरफ से विराज ने सबसे अधिक चार विकेट लिया प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार विराज को दिया गया मैच के अंपायर अनस और उमंग थे जबकि मैच रेफरी शौज़ब हुसैन थे दूसरा सेमी फाइनल ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर और दृष्टि एकेडमी बनारस के बीच 12 मई को सुबह 8 बजे से होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *