दुलहीपुर :- कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में पड़ाव कैंपस का श्रेष्ठ प्रदर्शनशिक्षा जगत में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए सेठ एम् आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के पड़ाव कैंपस ने कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा जहाँ सृष्टि कुमारी ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अनुष्री चंदेल ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रहीं तो वैभव अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा वहीं वरुण मौर्य ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान एवं देविशी अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। 29 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। जहाँ वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकें। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं सभी विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”