चंदौली:-दुलहीपुर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सनबीम स्कूल मुगलसराय के मेधावी छात्र शशांक मौर्य ने शानदार सफलता हासिल करते हुए तथा 99 प्रतिशत अंकों के साथ चंदौली जनपद में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। शशांक मौर्य की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया। सनबीम स्कूल मुगलसराय ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपना वर्चस्व कायम रखा। विद्यालय के कुल 23 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। साथ ही विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहा—विज्ञान संकाय (गणित वर्ग) में शशांक मौर्य ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश केसरी 91.2प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अदिति वर्मा 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।वहीं विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान वर्ग) में हबीबा इमादी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजरी ओझा 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अपेक्षा सिंह 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। तथा मानविकी संकाय में फ़हाद खान ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुशाग्र पांडेय ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अनुष्का पांडेय ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं वाणिज्य संकाय में रहनुमा परवीन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा आदित्य कुशवाहा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।विद्यालय की निदेशिका श्रीमती श्वेता कानूडिया ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा- कि हमारे विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।