चंदौली:–दुलहीपुर क्षेत्र के भीसौड़ी गांव स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार को पीडीए की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भाईचारे की भावना के साथ सभी वर्गों को जोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि तभी गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं अन्य वंचित वर्गों को उनका अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान मिले। इसके लिए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित सभी समुदायों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी भाषा और व्यवहार से बचने की अपील की जिससे समाज में विभाजन या किसी वर्ग को ठेस पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान लालबाबू यादव ने की तथा संचालन रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शमीम सिद्दीकी ने बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठनात्मक कार्य करने पर बल दिया। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव, शंकर यादव, विनोद यादव, टुन्नू विश्वकर्मा, विजय पटेल, सहजादे, दानिश खान, भैयालाल यादव, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *