चन्दौली। 380 विधानसभा मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत डहियां में पीडीए जन चौपाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं नियामताबाद ब्लाक के पूर्व प्रमुख श्री बाबूलाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक विचार नहीं बल्कि सामाजिक एवं मानसिक परिवर्तन का एक सकारात्मक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत समाज के उन वर्गों से की जा रही है, जिन्होंने समय-समय पर भेदभाव, तिरस्कार तथा अधिकार और सम्मान से वंचित होने जैसी परिस्थितियों का सामना किया है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाज के सभी वर्गों को संगठित होकर अपने मताधिकार का सही प्रयोग करना होगा। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री प्रेम नाथ तिवारी, ईशान मिल्की, नरेश शाहनी, विजय प्रधान, भाईराम शाहनी, श्यामलाल यादव, कतवारू यादव, रामेश्वर प्रधान, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, डॉ. रामकुमार (नेता जी), राजेंद्र, छेदी, संतोष, अनिल यादव (दाढ़ी), पप्पू, घनश्याम, अजित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।