Oplus_131072

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अद्भुत संयोग पर काशी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। आधी रात से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लग गए थे।

भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबा विश्वनाथ का दर्शन और जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है।

नाग पंचमी के संयोग से बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आधी रात से ही बाबा के दर्शन के लिए कतार में लगे शिवभक्तसावन के तीसरे सोमवार के साथ नाग पंचमी का संयोग होने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांवड़िये भी गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कोलकाता के फूलों से सजा विश्वनाथ धाम

50 हजार फूलों से किया गया बाबा दरबार का आकर्षक श्रृंगारसावन सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को कोलकाता से मंगाए गए फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। धाम की सजावट के लिए करीब 50 हजार फूल मंगाए गए हैं। इनमें गेंदे के करीब 3 हजार, रजनीगंधा की 1500 तथा गुलाब और जलबेड़ा की 500-500 मालाओं का इस्तेमाल किया गया है।

फूलों की आकर्षक सजावट ने विश्वनाथ धाम की भव्यता में चार चांद लगा दिए हैं।

शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षाकाशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का विशेष अंदाज में किया जाएगा स्वागतसावन सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

पुलिस आयुक्त ने रात में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

काशी में हर ओर गूंज रहे “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है।