चंदौली। एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17 लाख 22 हजार रुपये की कथित ठगी करने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अलीनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त चन्द्रबहादुर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वादिनी रीता चिरई पत्नी दशरथ, निवासी ग्राम कैली, पोस्ट कुरहना, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली ने अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि एमएलसी पद दिलाने के नाम पर उनसे कुल 17 लाख 22 हजार रुपये लिए गए। बाद में जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 565/2025 के तहत धारा 318(2), 316(2), 352, 351(2), 383, 336(3), 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 17 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:05 बजे गंजीप्रसाद तिराहे के आगे जीटीआर पुल की बायीं पटरी के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रबहादुर मौर्य, पुत्र खरपत्तू मौर्य, निवासी ग्राम पिपरी, थाना भदोही, जिला संत रविदास नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 41 वर्ष।
आपराधिक इतिहास मु.अ.सं. 565/2025धारा 318(2), 316(2), 352, 351(2), 383, 336(3), 340(2) बीएनएस थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली । गगनराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर निरीक्षक रमेश कुमार यादव, थाना अलीनगर कांस्टेबल अली अहमद, थाना अलीनगर कांस्टेबल आकाश सिंह, थाना अलीनगर ।