मिर्जापुर। जनपद के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मिर्जापुर की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र के शुरू होने से पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे।

जिला महिला अस्पताल में संचालित होगा केंद्र प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के माध्यम से जिला महिला अस्पताल में किया जाएगा।

केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एडीप (ADIP) योजना सहित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। केंद्र के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

लाभार्थियों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़ केंद्र के खुलने से जिले के दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायक उपकरणों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध होने से पात्र लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की इस पहल को जनपद के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।