प्रतापगढ़। Expert & Sahara Classes की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित भक्ति मंदिर प्रांगण में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान कोचिंग के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लिया।

टूर के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ समय बिताया और इस यात्रा को यादगार बनाया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ-साथ भक्ति एवं सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव भी किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ उनके हृदय प्रिय शिक्षक रौशन सर, शिवम पाण्डेय सर, बृजेश सर, सद्दाम सर और दिनेश सर मौजूद रहे। शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और यात्रा को व्यवस्थित एवं आनंद दायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भ्रमण कार्यक्रम में दिव्यांशु पाण्डेय, आदित्य विश्वकर्मा और प्रभात चौबे की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ समय बिताया तथा इस यादगार यात्रा का हिस्सा बने।

भक्ति मंदिर परिसर में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ यादगार समय बिताया।

सामूहिक यात्रा, मनोरंजन और भक्ति के वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया। विद्यार्थियों के बीच आपसी मेल-जोल और उत्साह भी देखने को मिला।छात्रों ने कहा कि Expert & Sahara Classes की ओर से आयोजित यह भ्रमण उनके लिए पढ़ाई से अलग एक नया और यादगार अनुभव रहा। शिक्षकों के साथ बिताए गए ये पल लंबे समय तक याद रहेंगे।

सीख, भक्ति और मनोरंजन से भरपूर रहा टूर शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें सामूहिकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Expert & Sahara Classes परिवार का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, आनंद और खूबसूरत यादों से भरा यादगार अनुभव बन गया।