चंदौली। भारतीय डाक विभाग की विशेष पहल के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारतीय सेना के जवानों और चंदौली जिला पुलिस के नाम राखियां एवं शुभकामना संदेश भेजे। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़े 50 से अधिक बालक-बालिकाओं ने डाक विभाग के माध्यम से लिफाफे में राखियां रखकर अपने संदेश भेजे।

इस विशेष अभियान में एकेडमी के छोटे-छोटे खिलाड़ियों से लेकर बालक एवं बालिकाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने भारतीय सेना और पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए संदेश लिखे। उनका कहना था कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों और पुलिसकर्मियों के प्रति पूरा देश सम्मान और समर्थन की भावना रखता है।

अभियान के दौरान भारतीय डाक विभाग की ओर से चंदौली के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी और पंकज जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा राखियां एवं संदेश भेजने की पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान देश के नागरिकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को देशसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का काम करते हैं।

नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के संचालक, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव एवं एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व का विषय है कि डाक विभाग की विशेष पहल के माध्यम से एकेडमी के खिलाड़ियों को देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारतीय सेना और पुलिस तक अपनी भावनाएं पहुंचाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने संदेशों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि देश की सुरक्षा और सेवा में लगे जवानों के साथ पूरा देश और खिलाड़ी समुदाय खड़ा है।

इस अवसर पर लवली मौर्य, कुसुम यादव, कार्तिक यादव, आराध्या कुमारी, आराध्या पांडेय, सूरज, नूरहसन, सुप्रिया, रितिका, दीपिका, आदवी, अमित, रजनीकांत, रुद्र, एंजल, समीर, शौर्य, दिव्यांशी, जीत, आदित्य, आलोक, सौरभ, सृष्टि, अर्पण, अनुपम और आंचल समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों की इस पहल ने देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

डाक विभाग के विशेष अभियान में खिलाड़ियों ने भेजा देशसेवा का संदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली। भारतीय डाक विभाग की विशेष पहल के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारतीय सेना के जवानों और चंदौली जिला पुलिस के नाम राखियां एवं शुभकामना संदेश भेजे। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़े 50 से अधिक बालक-बालिकाओं ने डाक विभाग के माध्यम से लिफाफे में राखियां रखकर अपने संदेश भेजे।