चुनार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर चुनार क्षेत्र के परसोदा में 5 सितंबर को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे भव्य झांकी के साथ होगी।
झांकी के बाद दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।