मुगलसराय, चंदौली। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को मुगलसराय स्थित कृष्णा पैलेस, जीटी रोड पर भव्य नवरात्रि गरबा एवं डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Pankaj Event एवं Aryan DJ, Bunty Sir द्वारा युवा भारतीय मंच के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। संगीत, ढोल और डीजे की धुन पर लोगों ने उत्साह के साथ डांडिया खेला और नवरात्रि के उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रताप चौबे जी, अध्यक्ष, युवा भारतीय मंच की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात गोलू कुमार, निरंजन केशरी, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, राजा गुप्ता, अभिनव जायसवाल, दिव्यांशु दास, रवि गुप्ता, पिहू कुमारी, सोनाली जायसवाल, वैशाली दास एवं सिमरन सहित अन्य लोगों से हुई।
डांडिया कार्यक्रम के दौरान सभी के बीच आपसी मेल-मिलाप, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधानों और संगीत की धुनों ने आयोजन को यादगार बना दिया।