ऊपर वाले की अदालत में सबका न्याय होता है – मनोज तिवारी

राजनीत में आने का कोई इरादा नहीं – मनीष कश्यप

काला पानी से भी बड़ी सजा मिली हमे तमिलनाडु जेल में – मनीष

बिहार:: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी गुरुवार शाम यूट्यूबर मनीष कश्यप के महनवा डुमरी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने मनीष कश्यप की मां मधु देवी को ढांढस बंधाया। और कहा कि ईश्वर की मार में चोट नहीं होती है। सबसे ऊपर ईश्वर की अदालत होती है। देखते जाइए आगे-आगे क्या होता है? जनता वोट से इसका जवाब देगी। इससे पूर्व मनोज तिवारी के पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई।मनोज तिवारी के दरवाजे पर पहुंचते ही मधु देवी ने उन्हें गले से लगाया। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बीजेपी सांसद ने उनके आंसू पोछे और कहा कि सोना जितना तपता है, उतना ही कुंदन होता है। बता दें कि पटना के बेउर जेल से रिहा होने के बाद मनीष कश्यप महनवा डुमरी स्थित घर पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए सांसद मनोज तिवारी पहुंचे थे। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की जेल में रहने के दौरान काला पानी की सजा से भी ज्यादा कड़ी सजा दी गई। वहीं राजनीति में आने को लेकर चल रही खबरों को मनीष कश्यप ने एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।इंटरव्यू के दौरान मनीष कश्यप ने बिना नाम लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला था। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा गरीब मजदूर और शोषित लोगों की खबरें चलाता हूं। मजदूर की बात थी इसलिए मैंने खबर चलाई। मनीष बोले 2 मार्च को बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था, उससे पहले एक मार्च को बिहार के युवराज तमिलनाडु में केक काटने गए थे। मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि इस दौरान हम पर यह सब कहानी रची गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *