थाना बलुआ पुलिस टीम को सोनबरसा स्थित संगम लान के पास मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लागाए जाने के लिए लगातार चलाया जा रहा अभियान
चन्दौली:- पुलिस अधीक्षक, चन्दौली डा.अनिल कुमार महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, रघुराज के पर्यवेक्षण में 02.01.2024 को थानाप्रभारी बलुआ, विनोद कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र में दौरान ग्रामसभा सोनबरसा स्थित संगम लान के पास से समय 07.45 बजे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा .315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 02/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0स0 02/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
बरामदगी का विवरण-
1.एक अवैध तमंचा .315 बोर
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
आकाश निषाद पुत्र रामाप्रसाद निषाद नि0ग्रा0 पूरा गणेश थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 204/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- मु0अ0सं0 206/22 धारा 41/411/414 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- मु0अ0सं0 208/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- मु0अ0सं0 02/24 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना बलुआ जिला चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना बलुआ जनपद चन्दौली
उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी मारूफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली
का0 अरविन्द सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
का0 बृजेश कुमार सरोज थाना बलुआ जनपद चन्दौली