चंदौली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी, चकिया-चंदौली के तत्वावधान में मान्यवर साहब कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर 2026 को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, हड़ौरा, शहाबगंज, चकिया, चंदौली में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वाराणसी मुख्य मंडल प्रभारी मा. गोरखनाथ बौद्ध शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुपद तत्वदर्शी सम्यक महाराज जी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में वाराणसी मंडल प्रभारी मा. रमाशंकर सिंह पटेल, मंडल संयोजक भाईचारा कमेटी चन्द्रभास्कर जी, भीम आर्मी के मंडल सचिव जीयूत राम जी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंदौली जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार जी तथा भीम आर्मी भारत एकता मिशन के चंदौली जिलाध्यक्ष रामचन्द्र राम जी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी एवं वक्ता भी अपने विचार रखेंगे। इनमें जिला संयोजक भाईचारा कमेटी कुलकर्णी देवा भारतीय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता राव अम्बेडकर, सदस्यता अभियान समिति के जिला संयोजक धिरेन्द्र कुमार तथा कैडर अभियान के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ए.पी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा चकिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ प्राण बाहु, मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जयंत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शेरु निगम तथा सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम की भी कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन चकिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नन्दलाल महादेवन करेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर मान्यवर साहब कांशीराम जी के विचारों एवं सामाजिक योगदान को याद करने की अपील की है।