चंदौली : मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुल्हीपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिव भक्तों एवं आयोजकों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अश्वनी शुक्ला प्रमुख समाजसेवी एवं आशीष तिवारी,संग्राम पटेल , चन्दन बी डी सी आदि गणमान्य लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। सम्मानित अतिथियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का महत्व बताया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।