चंदौली के नियमताबाद ब्लॉक के ग्राम कटारिया मे किराये के मकान मे 19 वर्षीय महिला की मौत कमरे से दो दिन बाद निकला गया शव पति की हालत गंभीर देखी गयी हॉस्पिटल मे हो रहा इलाज
चंदौली के पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर मुग़लसराय के अलीनागर थाना के कटरिया गाँव मे शनिवार को किराये के मकान मे संदिग्ध स्थिति मे मौत हो गयी महिला का सव कमरे के अंदर मिला साथ ही उसका पति भी उसी कमरे मे गंभीर अवस्था मे पाया गया कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खोल कर दोनों को बाहर निकला महिला मृतक के पति को तत्काल अस्पताल भेजा गया वही कार्रवाही करते हुये महिला मृतक शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
फोरेन्सिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाये फिलहाल महिला के मौत की वजह स्पस्ट नहीं हो सका पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और जाँच के आघार पर आगे की कार्यवाही करेंगी।
परिजनों के अनुसार मृतका रानी कुमारी अपने पति के साथ किराये के कमरे मे रह रही थी मृतिका के पति के भाई विकास कुमार निवासी सुल्तान पुर रामनगर ने बताया की उसके भाई रटास कुमार कटरिया मे अपनी पत्नी रानी कुमारी के साथ रहते थे पिछले दो दिनों से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था सुबह मकान मालिक ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। सुचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर पुलिस की मौजूदगी मे कमरे का दरवाजा खोला तो रानी कुमारी मृत अवथा मे पायी गयी।
जबकि उसके पति रटास कुमार भी कमरे मे मौजूद थे इसके बाद रटास कुमार को कमला पति त्रिपाठी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
15 दिन पहले किराये पर रहने आये थे मकान मालिक सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक दंपत्ति 14 -15 दिन पहले ही किराये पर रहने आये थे दोनों ठेला लगाकर जीवन यापन करते थे शनिवार को कमरे का दरवाजा काफ़ी देर तक नहीं खुला अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलाने पर पुलिस को अवगत कराया।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर होगा मामले का खुलासा।
सीओ ने बताया की पुलिस सभी पहलूओ को ध्यान मे रख कर मामले की जाँच कर रही है पति के होश मे आने के बाद उनसे भी पूछताज करेंगी पुलिस।