चंदौली। जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 19 अगस्त को चंदौली में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक कार्यों का निस्तारण करते रहेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

भारत टाइम्स टुडे न्यूज़ — सच की खबर, सटीक खबर।