प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप, सड़कों तक पहुंचा पानी, प्रशासन अलर्ट

प्रयागराज । गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। संगम क्षेत्र के आसपास पानी बढ़ने के बाद अब इसका असर शहर के कुछ हिस्सों तक दिखाई देने लगा है। बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है।पानी नागवासुकी रोड, मरीन ड्राइव और रिवर फ्रंट के आसपास तक पहुंचने लगा है। कई स्थानों पर सड़क के नजदीक पानी आने से लोगों को आवागमन को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का पानी सड़कों तक पहुंचने की खबर के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

गंगा और यमुना के जलस्तर में यदि इसी तरह लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और नदी के आसपास के क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की जा रही है। वहीं, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा जा रहा है। फिलहाल बढ़ते जलस्तर ने प्रयागराज में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ा दी है।