वाराणसी/मुगलसराय। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, आयुर्वेद जगत में बेहतरीन चिकित्सकीय परिणामों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चैतन्य आयुर्वेद क्लीनिक (मुगलसराय) एवं के.के. आयुर्वेदा एंड वेलनेस सेंटर (रमना, वाराणसी) के संस्थापक व मुख्य चिकित्सक डॉ. पल्लव प्रजापति को प्रतिष्ठित ‘हेल्थ आइकॉन अवार्ड’ 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जागरण समूह की पहल रेडियो सिटी 91.9 एफएम द्वारा आयोजित ‘आरोग्यम – स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा’ के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदान किया गया।

होटल सूर्या (वाराणसी) में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में वाराणसी के कई मुख्य, विशिष्ट और सम्मानित डॉक्टरों की उपस्थिति के बीच डॉ. पल्लव प्रजापति को यह अवॉर्ड दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. संजय के. राय (एम्स, नई दिल्ली), विशिष्ट अतिथि प्रो. एस.एन. शंखवार (निदेशक, IMS-BHU) और डॉ. मुकेश कुमार (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी) मंच पर मौजूद रहे।
आयुर्वेद के क्षेत्र में चैतन्य आयुर्वेद के उत्कृष्ट योगदान और मरीजों को मिले शानदार स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए डॉ. प्रजापति को इस सम्मान के लिए चुना गया। अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद डॉ. पल्लव प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा, “यह अवॉर्ड चिकित्सकीय क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे सम्मान हम चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाते हैं और हमें अपनी चिकित्सा पद्धति को और भी बेहतरीन बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का उत्साह देते हैं।”उन्होंने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए जागरण परिवार और रेडियो सिटी 91.9 एफएम की पूरी टीम के साथ-साथ समस्त मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने ‘जीवन आयुर्वेद’ और उनकी पूरी टीम का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन आयुर्वेद ने आयुर्वेद की इस उत्कृष्ट सेवा और हमारे प्रयासों को दैनिक जागरण और रेडियो सिटी के इस बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।