Oplus_131072

अदलहाट/मिर्जापुर। लगातार बारिश और बढ़े जलस्तर के कारण गुरु कार्ष्णि महाविद्यालय, कशीहर, जफराबाद, अदलहाट, मिर्जापुर बाढ़ से प्रभावित हो गया है। महाविद्यालय परिसर में पानी भरने के साथ-साथ महाविद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

रास्ते पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महाविद्यालय परिसर में जलभराव से शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी और आवागमन सुचारु कराने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि बारिश और जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन की ओर से समय रहते राहत एवं बचाव की व्यवस्था किए जाने की जरूरत है।