श्री सेवा सामाजिक संस्था की पहल: 62 मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन_दुल्हीपुर:-26 अप्रैल दिन रविवार को श्री सेवा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में करवत स्थित शिव पार्वती लॉन में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 210 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी आंखों की जांच कराई।आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक मशीनों से सभी मरीजों की गहन जांच की। जांच के बाद 62 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इन सभी मरीजों का ऑपरेशन संस्था द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा।संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने कहा, “हमारी संस्था का उद्देश्य है कि गरीब और जरूरतमंद लोग पैसे की कमी के कारण अंधेपन का शिकार न हों। इसी सोच के साथ हम लगातार ऐसे शिविर लगाते हैं ताकि हर व्यक्ति को देखने का हक मिल सके।”शिविर में डॉ. ऐश्वर्या, स्टाफ नर्स रेनू, कैंप आयोजक भरत कुमार गौड़, आई टेक्नीशियन अक्षरा और संकेत ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अरोड़ा, आसाराम यादव, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मनोज सिंह, अनिल चौधरी, राहुल कुमार, प्रभु नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, संतोष जायसवाल, विष्णु पटेल, अवधेश उपाध्याय समेत संस्था के तमाम कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *