चन्दौली। युवा भारतीय मंच की टीम ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय आदरणीय श्री अश्विनी शुक्ला जी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सेवा, जनहित एवं समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

युवा भारतीय मंच की टीम ने बताया कि समाजहित में किए जा रहे कार्यों को लेकर अश्विनी शुक्ला जी से मिले मार्गदर्शन एवं सुझाव टीम के लिए प्रेरणादायक रहे। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।