विधायक ने बताया कि कंचनपुर मार्ग पर बस चलाने के लिए हाल में ही परिवहन मंत्री से मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही चकिया से लंका तक बस चलाई जायेंगी। हमारी सरकार त्वरित निर्णय लेती है।

क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने की पहल

चकिया से बीएचयू लंका के लिए बस चलाने की पहल

हर दिन 5 चक्कर चलेंगी 2 बसें

परिवहन मंत्री ने दिया आदेश तो सोमवार को शुरु हुयी बस सेवा

चंदौली जिले के चकिया नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन से पड़ोसी जनपदों के लिए बस चलाने की मांग समय-समय पर होती रहती है। इसी को लेकर  कुछ महीने पहले परिवहन विभाग के मंत्री दयाशंकर सिंह ने चकिया रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करके यहां बसें चलवाने का आश्वासन दिया था। क्योंकि उस समय क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने चकिया से बस चलाने की मांग किया था।

जब बसें नहीं चलीं तो एक बार फिर हाल में ही क्षेत्रीय विधायक लखनऊ जाकर परिवहन मंत्री से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मार्ग चकिया से कंचनपुर होते हुए लंका जाने के लिए बस चलाने की मांग किया तो उनका यह प्रयास विधायक का रंग लाया।

सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा चकिया, सिकंदरपुर, कंचनपुर, टेंगरामोड़ से होते हुए लंका (बीएचयू) तक बस का संचालन किया जाने लगा है। इस रुट पर दो बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है। कंचनपुर मार्ग पर बस चलाने की मांग काफी वर्षों से हो रही थी। क्योंकि राजघाट पुल से बस सेवा प्रतिबंधित होने के बाद यात्रि पड़ाव तक ही परिवहन विभाग के बसों से यात्रा करते थे। इस बस के चलने से बीएचयू दिखाने वाले मरीजों व पढ़ने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि यात्रियों को चकिया से सिकंदरपुर होते हुए रामनगर, लंका तक जाने के लिए सैकड़ों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे। वहीं अब चकिया से जाने वाले यात्रियों को लंका तक पहुंचने के लिए केवल 36 रुपये किराया देना पड़ेगा। इस रुट पर दो बसें अप डाउन करेंगी। जहां दोनों बसें पांच-पांच चक्कर लगायेंगी। जिसका सोमवार को परिवहन सेवा मार्ग पर शुरु कर दिया गया।

विधायक ने बताया कि कंचनपुर मार्ग पर बस चलाने के लिए हाल में ही परिवहन मंत्री से मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही चकिया से लंका तक बस चलाई जायेंगी। हमारी सरकार त्वरित निर्णय लेती है। जिसका परिणाम है कि चकिया से रामनगर, लंका तक परिवहन सेवा शुरु हो गयी है। छात्रों व मरीजों को बस सेवा चलने से काफी मदद मिलेगा। आगे भी परिवहन मंत्री से मिलकर अन्य मार्गो पर अन्य बसें चलाये जाने का मांग किया जायेगा।

कब-कब चलेंगी बसें
लंका से चकिया तक 14 बस स्टाप बनाये गये हैं। साढे 7 बजे सुबह लंका से बस चलेगी जो रामनगर 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। टेंगरामोड, जीवनाथपुर, खेमईबड़ी, जलालपुर बहुअरा, डोहरी, जफरपुरा, अकोढ़वा, विधायक के पैतृक गांव विकापुर, सिकंदरपुर होते हुए चकिया बस स्टेशन 8 बजकर 45 पर पहुंचेगी। उसी तरह चकिया से भी सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर बस स्टेशन से बस मिलेगी, जो इन स्टापों पर रुकते हुए 8 बजकर 45 पर लंका पहुंच जाया करेगी। 5 से 10 मिनट स्टापेज के बाद पुनः यह बस चकिया के लिए चक्कर लगायेगी।

परिवहन विभाग चंदौली के एआरएम उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह सीटी बस वाराणसी से संचालित होंगी। विधायक जी के पहल पर परिवहन सेवा इन मार्गों पर सोमवार से शुरु किया गया है। दो बसें अप डाउन चकिया से लंका तक करेंगी। एक-एक बस पांच-पांच चक्कर लगायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *