दुलहीपुर। क्षेत्र के गांव महावलपुर में नाले की सफाई न होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। रमजान माह में इस गंदे पानी के बीच से निकलने में नमाजियों व अन्य लोगों को दिक्कत हो रही हैं। होली पर्व शुरू होने से पहले लोग सफाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गंदे पानी खड़ा होकर हो हल्ला मचाया, वहीं चेताया कि अगर जल्द ही इस समस्या से निजात नहीं मिला तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। नीयमतावाद विकास खंड के महाबलपुर गांव में पिछले एक वर्ष से नाली की सफाई न होने से नाबदान का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। गांव में नियमित साफ सफाई भी नहीं हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार कि सुबह गंदे पानी के समीप खड़े होकर हो हल्ला किया। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुर्व प्रधान महेन्द्र शर्मा का कहना है कि शासन स्तर पर प्रत्येक गांव में आबादी के अनुसार सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन बहुत से गांव की हकीकत यह है कि ग्राम प्रधान व सचिव के मिलीभगत के कारण सफाई कर्मी गांव में दिखते तक नहीं । इसके कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा है। जाम पड़ी नालियों से दुर्गंध होती है और इससे लोगों को संक्रमण रोग का भय सता रहा है। इस गांव में एक वर्ष से नाली की सफाई नहीं हुई है। इससे नाली जाम हो गई है पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जबकि हिंदू व मुस्लिम समाज के दोनों लोगों का त्योहार आ गया है। वहीं रमजान चल रहा है लोग इस गंदे पानी से होकर नमाज अदा करने जाते हैं। हो हल्ला मचाने वालों में महेंद्र कुमार शर्मा पूर्व प्रधान, रामपति, प्यारेलाल, रमेश कुमार, कन्हैयालाल, छेदी, कैलाश, गुड्डू, रामनाथ, शिवानंद जायसवाल, बिहारी, मिंटू, महेश कुमार, सुरेश कुमार,रामेंद्र कुमार,अमित कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed