दुलहीपुर :: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत लगाए गए शिविर मे लोगों के नहीं आने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी व ग्राम प्रधान ने सतपोखरी गांव में घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है उन लोगों को अपने दस्तावेज के साथ आकर सही कराने की अपील किया गया। बुधवार के दोपहर सतपोखरी ,हरिशंकरपुर, महाबलपुर और चंधासी गांव में 11548 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। लेकिन 2700 मतदाताओं ने अपना दस्तावेज लाकर संशोधित कराया है। वहीं 8848 लोगों ने दिये गए नोटिस का जबाब नहीं दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कलामूद्दीन व सुदामा यादव के साथ ही सतपोखरी के प्रधान हमिदुल्ला अंसारी के साथ टोटो पर माइक लगाकर मतदाताओं के घर घर जाकर जागरूक किया। वहीं नोटिस के बारे में भी जानकारी दी। साथ 11 बीएलओ के माध्यम से नोटिस कि सुनवाई हेतु नोटिस तामिल कराई गई। समस्त दस्तावेज जाती, निवास प्रमाण पत्र, कुटुम्ब रजिस्टर ,शैक्षिक योग्यता का छाया पत्री, पासपोर्ट कि छाया प्रति, पेन्शन कार्ड, 1987 के पहले पैदा हो वह बैंक का पासबुक जैसे दो तीन दस्तावेज लेकर ग्राम पंचायत सचिवालय भवन सतपोखरी पर उपस्थित कर्मचारियों के पास उपलब्ध करा अपना नाम जुड़वाने का कार्य करें। सरकार की मंशा हैं कि कोई सही वोटर का नाम छूट न जाये। इस अवसर पर ममता पटेल, रीता सोनकर, बिंदु देवी, शिवांगी सिंह, कमलेश यादव, इंदू देवी, जामवंती देवी आदि लोग जागरूक करने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed