चंदौली ब्यूरो :: ककरहटी गांव के सिवान में झाड़ झंखाड़ से पटी खुले कुएं में बुद्धवार को नील गाय गिर पड़ी । जिसे पास स्थित खेत मे गेंहू में काम कर रहे ग्रामीण ने पुलिस-ग्रामीणो को सूचना दिया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया ।
ककरहटी गांव के सिवान स्थित एक झाड़ी युक्त पुराने कुआँ में अचानक एक नीलगाय जा गिरी कर छटपटाने लगी तभी इसी बीच गेहूं की कटाई कर एक व्यक्ति पास से गुजर रहा था तभी कुआँ से जानवर की आवाज सुनाई दी तो पास पहुंचकर देखा तो नीलगाय छटपटा रही थी,तो तुरंत उसने इसकी सूचना पुलिस और आस पास के लोगो को दिया ।
मौके पर पहुँचे दर्जनो लोगो ने पुलिस के सहयोग से काफ़ी मशक्क्त के बाद नीलगाय को बाहर निकाल उसकी जान बचाई l