डेस्क, भारत टाइम्स टुडे:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल के नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया है।

हाईस्कूल टॉपर्स: कशिश और अंशिका ने किया प्रदेश टॉप

हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के नतीजों में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। सीतापुर और बाराबंकी की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।

• प्रथम स्थान: कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया।

• द्वितीय स्थान: अदिति (बाराबंकी) ने 97.50% अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

• तृतीय स्थान: अर्पिता (सीतापुर), ऋषभ साहू (झांसी) और परी वर्मा (बाराबंकी) ने 97.33% अंकों के साथ प्रदेश की टॉप-3 सूची में जगह बनाई।

इंटरमीडिएट: शिखा वर्मा बनीं उत्तर प्रदेश की टॉपर

इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। टॉपर्स की सूची में बेटियां हर तरफ छाई हुई हैं।

• प्रथम स्थान: शिखा वर्मा (सीतापुर) ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

• द्वितीय स्थान: नंदनी गुप्ता (बरेली) और श्रिया वर्मा (बाराबंकी) ने 97.20% अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया।

• तृतीय स्थान: सुरभि यादव (बरेली) और पूजा पाल (बाराबंकी) ने 97.00% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने किया कमाल

इस बार के नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि सीतापुर, बाराबंकी और बरेली जैसे जिलों के ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज (सीतापुर) और महाराानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज (बाराबंकी) जैसे संस्थानों ने प्रदेश को कई टॉपर्स दिए हैं।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों को अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *