दुलहीपुर क्षेत्र के पुरैनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में गर्मी को देखते हुए श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर लगाया गया जिसका उद्घाटन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री सतीश जिंदल जी व संस्था के उपाध्यक्ष डॉ ओपी सिंह जी द्वारा पुष्पहार चढ़ाकर ,तिलक लगाया कर व नारियल तोड़कर किया गया संस्था के संस्थापक का कहना है कि इस वाटर कूलर से स्कूल के बच्चे स्वच्छ व ठंडा पानी पियेंगे जिससे बच्चों में होने वाली बीमारियों का खतरा कम रहेगा। उन्होंने बताया की मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इस भीषण गर्मी में संस्था द्वारा बच्चों के लिए वाटर कूलर लगाकर मुझे अति प्रसन्नता हो रही है और आगे मैं अब तक चार वाटर कूलर लगवाया हूं और मुझे आगे निरंतर इस कार्य को करता रहूंगा। मैं प्रत्येक वर्ष एक वाटर कूलर जहां भी आवश्यकता समझ में आती है लगवाता रहूंगा इस पुनीत कार्य पर विद्यालय के प्रबंधक विष्णु पटेल जी ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को धन्यवाद दिया इस अवसर पर शिवाजी पटेल, कैप्टन निरंजन पटेल, ऋतिक पटेल ,पुनवासी सर, विद्या सर के अलावा विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका व बच्चे उपस्थित रहे।